22 July को पूर्व सैनिक करेंगे रक्तदान..
आज बोकारो में पूर्वसैनिकों ने की एक बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बोकरो इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करने का निर्णय लिया गया। यह रक्तदान शिविर 22 July को सुबह 7 बजे से बोकरो जनरल अस्पताल में तथा दोपहर 12 बजे से बोकरो परिसदन मे आयोजित होगा। उक्त शिविर का आयोजन कर्नल शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के उपस्थिति मे होगा।
बैठक में उपस्थित सभी पूर्वसैनिकों ने कारगिल विजय दिवस को सफल बनाने का शपथ लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महासचिव राकेश मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अमित कुमार, मनीष चंचल, राजहंस, रवि रन्जन दुबे, राजीव रंजन सिन्हा, मनोज कुमार, श्री दिनेश्वर सिंह, जीतेन्द्र पांडेय, कुमार शिवम, विनय कुमार सहित दूर दराज़ से आए कई पूर्वसैनिक शामिल हुए।

No comments