Header Ads

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, बाल-बाल बचे पति पत्नी..

आज बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर हिंदुस्तान पुल के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत हो गई, वहीं बाइक में सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि कसामर थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव के रहने वाले सुजेश कुमार महतो अपने भाई शंभु महतो और भाभी किरण देवी को लेकर बाईक से सेंट्रेल कॉलानी मकालो बेरमो जा रहे थे। हिंदुस्तान पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

इस दुर्घटना में समाज के बदलते व्यवहार का एक बुरा पक्ष यह भी देखने को मिला कि दुर्घटना के कुछ देर तक लोग घायल को देखते रहे, पर उन्हें बचाने कोई आगे नहीं आए। अगर समय रहते गंभीर रुप से घायल सुजेश को लोग उठाकर अस्पताल ले जाते तो शायद उनकी जान बचायी जा सकती थी। परन्तु पुलिस का डर शायद लोगो की हिम्मत को तोड़ देता है। बता दें की घायल को लगभग आधे घंटे सड़क पर तड़पने के बाद प्राथमिक अस्पताल लाया गया, जहाँ से उन्हें बोकारो रेफर किया गया परन्तु बीजीएच लाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.