अब एलईडी लाईट से रौशन होंगे चास के सभी वार्ड..
आज बुधवार चास नगर निगम में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से मेयर भोलू पासवान, उप मेयर अभिनाश कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव उपस्थित थे। मोके पर मेयर भोलू पासवान ने कहा की चास को स्मार्ट बनाया जायेगा इसके लिए निगम के अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चास के सभी वार्डो में एलईडी लाइट लगाया जाएगा। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में कई योजनाओं को भी पारित किया गया, जिसमें प्रत्येक वार्ड में सफाई वाहन व डस्टबिन की व्यवस्था के साथ निगम क्षेत्र के सभी तालाबो का सौन्दर्यकरण शामिल है। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में सफाई पर विशेष चर्चा हुई और निर्णय लिया गया की जहाँ काम अधूरा पड़ा है उसे जल्द पूरा किया जायेगा। आज की बैठक में वार्ड पार्षद मो आजाद, पिंटू, लता देवी, नरेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, सरोज कुमार यादव, आशा देवी, केसर अफरोज, सुनील महतो के अलावा सभी पार्षद मौजूद थे।


No comments