फेस आफ बोकारो के फिनाले में दिखा युवाओं का जलवा..
सूफी इंटरटेनमेंट की ओर से बीते शनिवार को सेक्टर-4 स्थित बंधन बेक्वैट हॉल में ‘फेस ऑफ बोकारो’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ। इसमें बोकारो के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगभग एक महीने तक चले ऑडिशन के बाद इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने फैशन और डांस वर्ग में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता में चिन्मया विद्यालय की छात्रा सिमरन मिस फेस ऑफ बोकारो की विनर रहीं व प्रिया रनरअप रहीं। वहीं मिस्टर फेस ऑफ बोकारो का खिताब रोहित झा को मिला व विशाल उपविजेता बनें।
इससे पहले प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन मुख्य अतिथि चास मेयर भोलू पासवान, उपमेयर अविनाश कुमार व सुफी इंटरटेनमेंट के निदेशक जाहिद सुफी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
वहीं जज के रुप में मॉडल कोरियोग्राफर रंजीत सिंह, अभिनेत्री जया पांडेय, फिटनेस ट्रेनर आर्यन शामिल हुए।
इस प्रतिभागियों में प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ बोकारो तथा डांसर ऑफ बोकारो का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजनकर्ता सूफी इंटरटेनमेंट के निदेशक जाहिद सूफी ने कहा कि बोकारो में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बोकारो की प्रतिभाओं को उभारना था और उनकी तरफ से आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहेगा।
देखें फिनाले की कुछ विशेष झलकियां..
देखें वीडियो..
विजयी प्रतिभागियों की तस्वीरें..

No comments