Header Ads

दुग्दा के परसाटांड़ में हुई डकैती का पुलिस ने किया उदभेदन..

बीते सप्ताह 4 जुलाई को दुग्दा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ निवासी देवानंद साव के घर में हुई डकैती का उदभेदन आज बोकारो पुलिस ने कर दिया। इस डैकती की घटना को अंजाम देनेवाला एक आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। 


गिरफ्तार आरोपी प्रेम सिंह दुग्दा के फुलझरिया का रहने वाला है। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने डकैती कांड में प्रयुक्त 9 एमएम पिस्टल, चार जिन्दा गोली, दो जोड़ा चांदी का पायल, एक चांदी की सिकरी तथा 3500 रुपए भी बरामद किया गया है।

बता दें की इस डैकती कांड के उदभेदन के लिए बोकारो पुलिस द्वारा एक टीम का गठन किया गया था।टीम में पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी, चंद्रपुरा थाना प्रभारी द्वारिका राम, दुग्दा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, एएसआई सुधीर प्रसाद गुप्ता, एएसआई राधेश्याम, एएसआई सीताराम मरांडी तथा अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। इस डकैती कांड के अन्य अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान जारी है।     

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.