Header Ads

भाजयुमो द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन..

आज बोकारो जिला भाजयुमो द्वारा पत्रकार एकादश एवम भाजयुमो एकादश का क्रिकेट मैच खेला गया। यह खेल चौधरी चरण सिंह मोड़ स्थित दुर्गा पूजा मैदान में जनवृत 12 में खेला गया। 


टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम 8 ओवर में 63 रनो पर सिमट गई वहीं जवाबी पारी में भाजयुमो की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज किया। 


इस अवसर पर पत्रकार ज्ञानेन्दू जैपुरीआर ने कहा कि ऐसे आयोजन से मधुरम रिश्तो के साथ-साथ खेल भावना भी जागृत होती है जो कि काफी जरूरी है, वहीं भाजयुमों जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि ऐसा आयोजन करने का मकसद सिर्फ और सिर्फ खेल के साथ स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री कुँज बिहारी पाठक ने कहा कि आज के इतने व्यस्ततम दिनचर्या में मनोरंजन की खास जरूरत है, इससे मानसिक तनाव में कमी के साथ सेहत भी तरोताज़ा रहती है। 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.