Header Ads

सिवान मोड़ से रानी पोखर भाया मुर्गा मैदान कुश नगर बनेगी सड़क..

आज ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत सिवान मोड़ से रानी पोखर भाया मुर्गा मैदान कुश नगर होते बनने वाली सड़क का शिलन्यास बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा किया गया। इस सड़क की कुल लागत 91 लाख है और 1.75 किलोमीटर लम्बा होगा। 


बता दें की सड़क के अभाव में इस क्षेत्र के निवासियों को काफी परेशानी होती थी। मौके पर बोकारो विधायक ने कहा की सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है और सभी गांवो को मुख्य सड़क से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

उक्त अवसर पर कनीय अभियन्ता वरुण कुमार, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य अनिता देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, मुखिया सुंदर लाल कोइरी, भाजपा जिला मंत्री दिलीप श्रीवास्तव व सुनीता दास, समाज सेवी गणेश राय, ए के सिंह, सुबल राय, अजय महतो, राधू राय, सुखदेव महतो, राज कुमार, अशोक महतो, श्यामनाथ सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.