Header Ads

अब महीने में दो बार जेल में होगी छापेमारी..

अब महीने में दो बार होगी जेल में छापेमारी के साथ ही सम्बंधित अनुमंडल के एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में जेल व कोर्ट हाजत के सुरक्षा की समीक्षा भी होगी। उक्त जानकारी आज बोकारो के एसपी वाई एस रमेश ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान मिडिया से बात करते हुए दीं। 


आज बुधवार को एसपी ने जिले के सभी डीएसपी, इंस्टेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठा की। इस दौरान एसपी ने अवैध बूचड़खानों पर की जाने वाली कर्रवाई और इस मामले लगायी जाने वाली धाराओं पर सभी को डेमो दिखाकर जानकारी भी दी। इसके साथ ही बोकारो एसपी ने नक्सल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का जिम्मा एएसपी अभियान संजय कुमार को दिया है। उन्होंने बताया कि जिन मामलो का उदभेदन अभी तक नही हो पाया है वैसे मामलों के लिए सम्बंधित डीएसपी की अगुवाई स्पेशल टीम बनाई जायेगी, जिससे मामले का जल्द उदभेदन किया जा सकेगा।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.