Header Ads

चास में ट्रांसपोर्ट मजदूरों की हड़ताल, मालिकों ने मांगें मानी..

बता दें की चास में दर्जनों ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं, जहां दूसरे प्रदेशों से माल आता है। इनमें करीब दो सौ मजदूर हैं। सभी मजदूर कल गुरुवार को अनलोडिंग करने का कम पैसा देने का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चले गए। बाद में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को देखते हुए, दूसरे मजदूरों से काम कराना चाहा। जिसके बाद मजदूरों ने विरोध करते हुए इसकी शिकायत चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान से कर दी। 


मजदूरों ने कहना था कि दिल्ली आदि दूसरे शहरों में अनलोडिंग के लिए 110 रुपए प्रति टन मजदूरी दिया जाता है, लेकिन यहां के ट्रांसपोर्टर मात्र 40 रुपए प्रति टन देते हैं। 


मामले में मेयर ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर बात की तथा मजदूरों को उनका हक़ दिलाया। अब ट्रांसपोर्टर्स मजदूरों को दोगुना रेट देंगें। ट्रांसपोर्टर्स ने आश्वासन दिया कि वे अब मजदूरों को अनलोडिंग करने का 40 के बजाय 80 रुपए प्रति टन देंगें। समझौते के बाद मजदूरों में ख़ुशी की लहर थी एवं मजदूरों ने काम शुरू कर दिया। मौके पर मेयर भोलू पासवान के साथ बाबू सिन्हा, सुजीत सिन्हा, ट्रासपोर्ट संचालक सरोज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



यह भी पढ़ें... 





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.