बीजेपी अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यकारणी की बैठक कल, तैयारी पूरी..
बोकारो के जैनामोड़ में कल शनिवार को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के बोकारो दौरे को लेकर उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश ने आज जैनामोड़ में कार्यक्रम स्थल एव हैलीपेड का निरीक्षण किया। उपायुक्त श्री रे ने माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।
कार्यक्रम स्थल में बेरीकेटींग करवाने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी एवं नजारत उप समाहर्ता को दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल के साफ सफाई करवाने का निदेश जरीडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया। वहीं हैलीपेड स्थल पर सफाई एवं बेरीकेटींग का निदेश विशेष प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अलग से कार्यक्रम स्थल पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश के अलावा, उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज, अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्रीमती मेनका सहित सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...


No comments