ट्रांसपोर्ट मजदूरों की हड़ताल समाप्त..
चास में मेयर भोलू पासवान की पहल पर ट्रांसपोर्ट मजदूरों की हड़ताल कल शुक्रवार को समाप्त हो गयी। गुरुवार को कम पैसे के भुगतान को लेकर मजदूर हड़ताल पर चले गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेयर की पहल पर ट्रांसपोर्टर और मजदूरों के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता में ट्रांसपोर्टर्स ने आश्वासन दिया कि वे अब मजदूरों को अनलोडिंग करने का दोगुना पैसा देंगें। अब मजदूरों को 40 के बजाय 80 रुपए प्रति टन दिया जाएगा।
इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी। समझौते के बाद सभी मजदूरों में ख़ुशी की लहर दिखी एवं सभी ने चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान को धन्यवाद ज्ञाप्त किया साथ ही मिठाई खिला कर खुशी का इजहार भी किया।
यह भी पढ़ें...

No comments