पं. चेतन जोशी की बांसुरी की धुन पर मुग्ध होंगें श्रोता..
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी की बांसुरी की तान कल बोकारो में गूंजेगी। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में कल 26 फरवरी को संस्कार भारती बोकारो महानगर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पं.चेतन जोशी भाग लेंगे।
संस्था के संजीव मजूमदार ने बताया कि पं.चेतन जोशी ने हाल ही में ईटखोरी महोत्सव में बांसुरी की मधुर तान छेड़ लोगों को आनंदित किया था। वे आज 25 फरवरी को रजरप्पा महोत्सव में बांसुरी वादन करेंगे, इसके बाद कल 26 फरवरी को बोकारो आएंगें।
यह भी पढ़ें...

No comments