सोनाली की मौत के मामले में जगह-जगह विरोध, पलामू में लाठीचार्ज..
वनांचल डेंटल कॉलेज की बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली की मौत के मामले में डेंटल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में कल 23 फरवरी को होस्टल के विद्यार्थियों ने गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला। मार्च में भारी संख्या में स्कूली छात्र शामिल रहे। मामले को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आलोक वर्मा, राज केजरीवाल, प्रभाकर कुमार, कुणाल कुमार, एश्वर्या कुमारी, हिमांशु कुमार आदि शामिल थे।
वहीं कल ही स्वामी सहजानंद कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने कॉलेज कैंपस से कैंडल मार्च निकाला। मौके पर दशरथ महतो, सोनू राय, राजू महतो, रमेश पाल, संजीव कुमार, दीपा कुमारी, विशु झा,दयाल महतो, राकेश पाण्डेय, अभय सिंह, गुलशन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, रितू राज, प्रियंका कुमारी आदि छात्र-छात्रएं शामिल थे।
बता दें की सोनाली की मौत के बाद उसके माता-पिता सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि उनकी बेटी सोनाली की हत्या की गई है। कल ही इस मामले में गढ़वा में छात्रों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं हैं। वहां के विद्यार्थी वनांचल कालेज ऑफ ट्रस्ट, गढ़वा के बीडीएस कोर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली की संदिग्ध मौत के बाद परिवार वालों की दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लीपापोती करते हुए घटना के दोषी चेयरमैन दिनेश सिंह का नाम प्राथमिकी से बाहर कर दिए जाने के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। तो पलामू पुलिस ने अभाविप के विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया।
इधर, लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप द्वारा कल देर शाम बोकारो में सेक्टर- 9 तथा फुसरो बैंक मोड़ के समक्ष पलामू पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। मौके पर छात्र संगठन से जुड़े युवाओं ने कहा कि सरकार एक ओर पढ़ो और बढ़ो का नारा दे रही है तो वहीं दूसरी ओर छात्रओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। पलामू में जिस प्रकार से प्रशासन ने छात्रओं पर लाठीचार्ज किया है, यह बहुत की दु:खद घटना है। घटना में संगठन के कई साथियों को गंभीर चोटें आई है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संगठन ने पलामू के स्थानीय पुलिस प्रशासन को दंडित करने की मांग की है।
खबर है की कल 25 फरवरी को भी छात्र बोकारो में चास स्थित गरगा पुल के समक्ष सोनाली की मौत के मामले में इन्साफ की मांग करेंगें।
यह भी पढ़ें...




No comments