सीआरएम-3 में हाट फर्नेस को रखने के लिए फर्नेस स्टैंड..
बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम- 3 विभाग में इपॉक्सी कोटेड फ्लोर को नुकसान से बचाने के लिए आंतरिक संसाधनों से फर्नेस स्टैंड का निर्माण किया गया है। अब बीएएफ में बेस से निकले हुए हॉट फर्नेस को रखने के लिए इसी फर्नेस स्टैंड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
नवनिर्मित फर्नेस स्टैंड का निर्माण एंगिल, राॅड, स्क्रैप शीट और इन्सूलेशन सामग्री आदि के इस्तेमाल से किया गया है। नये फर्नेस स्टैंड में इन्सूलेशन के प्रावधान के फलस्वरूप अब फ्लोर के गर्म होने की समस्या का समाधान कर लिया गया है, साथ ही फर्नेस को लम्बे समय तक गर्म भी रखा जा सकता है।
इससे पहले यह फर्नेस इपॉक्सी कोटेड फ्लोर पर रखा जाता था, जिससे ज्यादा गर्मी के कारण वहां के फर्श की सतह जल जाती थी।
इस सुविधा से सीआरएम-3 के उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी। बीते नौ फरवरी को अधिशासी निदेशक एसके सिंह ने नवनिर्मित फर्नेस स्टैंड का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सीआरएम) आरसी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (गुणवत्ता) डी चटर्जी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) एम राय, उप महापबंधक प्रभारी (सीआरएम-3) एके सिंह के साथ RAD-CON INC U.S.A के Mr. MICHAEL W Mc.DONALD तथा RAD-CON India के अनुपेश्वर कुमार सिन्हा व अन्य संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सहायक महाप्रबंधक केके सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न इस सराहनीय कार्य में सहायक प्रबंधक प्रया, ओसीटी राहुल प्रसाद एवं सीआरएम-3 की पूरी टीम ने अपना योगदान किया।
यह भी पढ़ें...






Nice work for productivity
ReplyDelete