Header Ads

चंद्रपुरा-बोकारो के बीच बनेगी एप्रोच सड़क..

बेरमो विधायक योगेश्वर महतो ने कहा है कि चंद्रपुरा बोकारो के मध्य 21 करोड़ 90 लाख की लागत से एप्रोच रोड बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पथ के निर्माण से बोकारो और चंद्रपुरा की दूरी घटेगी। यह सड़क मधुडीह, रानीपोखर, बैद्यमारा, वास्तेजी और बुढ़ीसारा गांव होकर गुजरेगी। 


सड़क का मामला पिछली सरकार के कार्यकाल से लंबित था। इस मामले में कई अड़चने थीं। बोकारो-चंद्रपुरा के बीच दामोदर नदी पर बने पुल के लिए संपर्क पथ निर्माण में अाए रैयतों की जमीन के बदले उन्हें जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। जहां तक बीएसएल और बीसीसीएल की बात है तो अब दोनों से पथ निर्माण के लिए एलओसी भी मिल गई है। 



यह भी पढ़ें... 





2 comments:

Bokaro Updates. Powered by Blogger.