Header Ads

सोनाली के परिजनों को मदद का भरोसा, आज बोकारो थर्मल में कैंडल मार्च..

बोकारो जिला आमआदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कल मृतका सोनाली के परिजनों से मिला। इस दौरान सोनाली की संदिग्ध मौत की पूरी जानकारी उसके पिता अशोक कुमार, माता अर्चना वर्मा व भाई शुभम ने दी। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। 


वहीं आज  22 फरवरी को बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कल मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित बीएमएस कार्यालय में हुए छात्र संघ की बैठक यह निर्णय लिया गया। केबी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि बोकारो निवासी बीडीएस की छात्र सोनाली की मौत ने सभी छात्र-छात्रओं को सदमे में डाल दिया है। उक्त कैंडल मार्च के जरिये सोनाली को न्याय दिलाने और हत्या में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने व मामले की उच्च स्तरीयजांच कराने की मांग की जाएगी। मौके पर समीर गिरि, आदर्श, पवन, सुधांशु, मिथिलेश, गौरी, टिंकू, राजेश, विवेकानंद, प्रदीप, मुकेश आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें... 






No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.