Header Ads

"दवाई दोस्त फार्मा" जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ..

बोकारो में सोमवार को चास स्थित तेलीडीह रोड में "दवाई दोस्त फार्मा" मेडिकल दुकान का शुभारम्भ हुआ। चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान, ओबीसी जिला चेयरमेन दिलीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दूकान का उद्द्घाटन किया। 


इस मौके पर दुकान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि दवाई दोस्त फार्मा की रांची में 12 ब्रांच कार्यरत हैं तथा चास नगर के वासियों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए 13वां ब्रांच यहाँ खोला गया है। दवाई दोस्त फार्मा में हर तरह की जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध हैं तथा दूकान में उपलब्ध लगभग सभी दवाइयों पर 85 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 


इस दौरान क्षेत्र के लोगों के बीच परची बांट कर सस्ती दवा मिलने की जानकारी दी गयी़। पोस्टर के माध्यम से लोगों को जेनेरिक दवा के फायदे भी बताये गए, साथ ही क्यों जेनेरिक दवा सस्ती है इसकी जानकारी भी दी गयी।

\

इस अवसर पर मुख्य रुप से आशा देवी, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, विवेक कुमार, इंद्रदेव साव, अविनाश कुमार, टिंकू कुमार, सचिन कुमार, बिट्टू, रिंटू, शकुंतला देवी, पिंकी देवी, निशा देवी, गुड़िया, निशु आदि शामिल हुए। 


यह भी पढ़ें...






1 comment:

  1. This is a good initiative but they should not pretend that they are part of Dawai Dost and its 13th Branch they are not. Thy have illegally copied Dawai Dost copy righted materials without permission - their prices are higher than Dawai Dost (as they need to be because they are not a charity). they have absolutely NOTHING to do with Dawai Dost except they learnt everything they know there. Should at least have had the courtesy to ask to "borrow" Trade Marked material and should not be passing themselves off as Dawai Dost

    ReplyDelete

Bokaro Updates. Powered by Blogger.