Header Ads

सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लाइब्रेरी का निर्माण..

आज 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमियो प्रखण्ड के अधीन ग्राम चुट्टे में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्तर्गत सामाजिक सहयोग एवं ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के प्रति ज्ञान व रूचि बढ़ाने की दृश्टि से अनोखी पहल की गई। कार्यक्रम के तहत श्री अखिलेश कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26 वीं वाहिनी के दिशा-निर्देश पर श्री नितेश सिंह भदौरिया, सहायक कमाण्डेन्ट के तत्वावधन में ग्राम चुट्टे में स्कूली छात्रों के लिए एक लाइब्रेरी का निर्माण कर शुभारंभ किया गया तथा लाईब्रेरी हेतु कुर्सी, टेबुल, आलमारी तथा बेंच के अतिरिक्त विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तक भी प्रदान किए गए।


गौरतलब है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता है जिससे कि स्थानीय निवासियों एवं सुरक्षा बल के मध्य परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो सके। इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे तथा उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस अनोखे एवं उद्देष्यपूर्ण प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों द्वारा पुनः इस प्रकार के आयोजन का अनुरोध किया गया है, जिसका आश्वाशन भी वरीय अधिकारियों द्वारा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें...





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.