खासमहल परियोजना में डोजर से दबकर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत..
खासमहल परियोजना के एकेकेओसीपी में डोजर संख्या 11530 पर कार्य कर रहे 59 वर्षीय ऑपरेटर साधन कुमार सिंह उर्फ बबलु दा की सोमवार दोपहर डोजर में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं चेन में फंसे ऑपरेटर के शव को देर शाम तक बाहर नहीं निकाला जा सका था। आक्रोशित श्रमिकों ने अन्य मशीनों को खड़ा कर दिया गया। जिससे द्वितीय पाली में भी कामकाज नहीं हो सका। कामगारों व श्रमिक प्रतिनिधियों का कहना था कि उत्पादन माह में प्रबंधन सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर काम ले रही है।
बता दें की घटना के बाद डोजर 6 घंटे तक स्टार्ट स्थिति में खड़ा रहा। अन्य ऑपरेटरों ने बंद करने से इंकार कर दिया। देर शाम डीजल खत्म होने के बाद स्वत: बंद हुआ। मौके पर अन्य मजदूर आक्रोशित थे, गांधीनगर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने की कारवाई को पुरा की।
साधन सिंह को पुरे सीसीएल में बेस्ट डोजर ऑपरेटर के रूप में जाना जाता था। साथ ही बेहतर फुटबॉलर के रूप में भी उसकी पहचान थी, उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे। यह भी बता दें कि साधन सिंह इसी वर्ष अक्तूबर माह में सेवानिवृत होने वाले थे और इस संबंध मे प्रबंधन द्वारा नोटिस कार्य स्थल पर जाने के पूर्व उन्हें सौंपा गया था। घटना के उपरान्त मृतक साधन के मंझले भाई बोकारो सेल कर्मी विश्वजीत सिंह अपने पुत्र के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने रो-रोकर कहा कि कौन अधिकारी मेरे भाई को असुरक्षित माइंस में कार्य करा रहा था, उसे बुलाया जाय और घटना की जांच की मांग की।


No comments