Header Ads

सोनाली काे न्याय दिलाने का संक्लप..

वनांचल डेंटल कॉलेज की बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सोनाली की मौत के मामले में डेंटल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में कल सोमवार को जीजीपीएस के विद्यार्थियों नें चास गुरूद्वारा से होते हुए महावीर चौंक तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में भारी संख्या में स्कूली बच्चे तथा स्थानीय युवा भी शामिल रहे। 


बता दें की रविवार को भी सोनाली की मौत पर हजारों बोकारोवासियों ने कैंडल जुलूस निकालकर इंसाफ की मांग की थी। बोकारो से लेकर गढ़वा तक छात्र संगठनों के छात्र नेता एक मंच पर आकर मृतका सोनाली को न्याय दिलाने को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। रविवार की शाम गढ़वा में भी बालिका उच्च विद्यालय के मैदान से मूंह पर पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया था। 



सोनाली की मौत के बाद उसके माता-पिता सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि उनकी बेटी सोनाली की हत्या की गई है। आज मंगलवार को भी शाम 5 बजे विभिन्न राजनितिक दलों और संगठनों द्वारा सोनाली को श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग को लेकर चास में कैंडल मार्च और पुतला दहन का आयोजन किया गया है । 


(P.C : Shubham)

यह भी पढ़ें...







No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.