Header Ads

सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित..

आज बोकारो उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री गुप्ता ने  जिला परिवहन पदाधिकारीयों को कहा कि हाल के दिनों में बोकारो में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए ब्लैक स्पोट के चिन्हितकरण में तेजी लाये। साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण के अवरोधक एवं बोर्ड लगवाना भी जल्द सुनिश्चित करें।


बता दें की माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक को प्रत्येक माह संपादित की जानी है। उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता के द्वारा बताया गया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में 2017 में 15 प्रतिशत तक दुर्घटना दर में कमी लायी जानी है। उनके अनुसार बोकारो जिला में 05 ब्लैक स्पोट अर्थात वैसे क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां पिछले वर्षाे हुए कुल 05 दुर्घटनाओं में 10 लोगों की जान गई।

बोकारो के इन 05 ब्लैक स्पोट में से 04 एनएच में तथा 01 स्टेट हाईवे में क्षेत्र में चिन्हित किया गया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ब्लैक स्पोट क्षेत्रों का अध्ययन गंभीरता पूर्वक किया जाना चाहिए तथा वहां दुर्घटनाओं को कम करने हेतु आवश्यक उपाय की जानी चाहिए। उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता ने सिविल सर्जन को भी निर्देश दिया कि उच्च पथों में प्रत्येक 50 कि.मी. पर ट्रामा सेन्टर बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों एवं एम्बुलेंस का डाटावेस तैयार कर पुलिस विभाग को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनसंपर्क पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा से संबंधित विडियों क्लीप प्रसारित किया जाये।


आज हुए बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता के अलावा अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री कुलदीप चैधरी, सिविल सर्जन श्री सोबान मुर्मू, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री सुनिल कुमार रजवार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें...





No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.