आज से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत..
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को पहले दिन शांतिपूर्ण रही। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में मैट्रिक के दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले के 55 केंद्रों पर 34,535 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 564 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा हेतु 29 केंद्रों पर 10,073 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 174 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उच्च विद्यालय चंद्रा से एक छात्र और एक छात्रा कदाचार के आरोप में निष्कासित हुए।
(P.C : Laltu sen)
उच्च विद्यालय चंद्रा से एक छात्र और एक छात्रा कदाचार के आरोप में निष्कासित हुए।

No comments