Header Ads

कचड़े से नगर बनेगा स्वच्छ, 100 करोड़ का निवेश, लगेगा प्लांट..

रांची में आयोजित हुए "मोमेंटम झारखंड" ग्लोबल समिट में कोलकाता की पोलिमेट कंपनी ने बोकारो 100 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी बियाडा में पोलिमर शीट के निर्माण का काम करेगी। इसके साथ ही कंपनी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बननेवाले शौचालय भी बनाएगी।


बता दें की इसके लिए कंपनी की ओर से बियाडा को प्रस्ताव दे दिया गया है, कंपनी प्रतिनिधि अगले सप्ताह बियाडा भी आयेंगें। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वह बोकारो के तमाम प्लास्टिक के कचरे का प्रसंस्करण कर उससे पोलिमर शीट का निर्माण करेंगें। यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगा। इस संयंत्र में सीधे तौर पर तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।  


फिलहाल कंपनी कोलकाता में पहले से पोलिमर शीट का उत्पादन कर रही है। बोकारो में कंपनी पहले चरण में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बननेवाले शौचालय का निर्माण करेगी। यह सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को अपना सहयोग देगा। शौचालय की दर 13 हजार 500 रुपये बताई गयी है। लेकिन कंपनी का कहना है कि यदि आर्डर अधिक मिलेगा तो सरकार द्वारा निर्धारित राशि में भी शौचालय बनाया जा सकेगा। 


यदि यह करार होता है तो जिले में स्वच्छ भारत मिशन को गति मिल सकेगी। प्रत्येक दिन कंपनी 50 से 100 शौचालय का निर्माण कर सकेगी। पोलिमर शीट के निर्माण हेतु प्लांट चलाने के लिए रोज एक टन कचरा भी चाहिए होगा, यदि यह कारखाना लग जाता है तो बोकारो व चास शहर का पूरा प्लास्टिक कचरा रीसायकल हो सकेगा। कंपनी बोकारो शहर का अध्ययन कर चुकी है। यहां की आबादी से कच्चे माल की उपलब्धता को देखते हुए कंपनी प्रतिनिधियों ने संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। 


यह भी पढ़ें... 




 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.