बिस्को वनभोज- सह-पारिवारिक मिलन सामारोह का आयोजन..
आज बैंक इशोरन्स स्पोर्टस एवं कल्चरल आर्गेनाइजेशन (बिस्को) द्वरा सामाजिक संस्कृति एवं क्रीडा संबंधित आयोजनों की कड़ी में बोकारो के सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में बिस्को-वनभोज-सह-परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता एवं आपसी मेल भाव तथा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के प्रति समर्पप्ति था।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों के लिए भी मटका फोड़ एवं स्पून रेस तथा बड़ो के लिए क्लैप एंड कैच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनभोज में लगभग बिस्को परिवार के लगभग 200 से 250 लोगो की उपस्थित दर्ज की गयी। जिसमे प्रमुख रूप से बिस्को के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप घोष, उपाध्यक्ष श्री मनोरंजन कुमार, श्री जयंत सिंह माहसचिव एस0 एन0 राघव कु0 सिंह, सुबोध रजक, सितारे अहमद, पुष्पा रानी टुडु, रामसिष सिंह, दिलीप झा, रविरंजन, प्रदीप झा, प्रदीप कुमार, श्री राकेश मिश्रा अदि अनेक बैंक बिमा कर्मी सपरिवार उपतस्तथि थे।


No comments