टॉल फ्री नंबर पर करें शिकायत, समस्याएं होगी दूर..
बोकारो में कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब आवेदक अपनी किसी भी समस्या को लेकर टॉल फ्री नंबर पर शिकायत कर करते हैं ताकि प्रमाण पत्र बनाने में किसी को परेशानी न हो। विभाग का टॉल फ्री नंबर 18003456568 है।
विभाग ने टोलफ्री नं जारी करते हुए कहा कि अभी तक के जांच में पाया गया है कि इससे पहले आवेदक ऑनलाइन आवेदन दायर नहीं कर मैनुअल आवेदन देकर भटकते रहते थे। टोलफ्री नं होने से आसानी होगी। जल्द ही मैनुअल आवेदन भी आॅनलाइन कर दिए जायेंगें। विभाग ने लंबित मामलों का अनुश्रवण करने के लिए भी झार सेवा पोर्टल http://serviceonline.jharkhand.gov.in के डैस बोर्ड पर टास्क विकल्प में सभी स्तरों पर तथा अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर राजस्व कर्मचारी तक के लॉगिंग में लंबित मामलों की समीक्षा प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है।


No comments