चास-बोकारो निवासी बीडीएस छात्रा की गढ़वा में संदेहास्पद स्तिथि में मौत..
बीते दिनों 14 फरवरी को बोकारो तथा गढ़वा के दैनिक अखबारों में खबर आती है की गढ़वा जिले में वनाचल डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में 19 साल की छात्रा की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। छात्रा का शव हॉस्टल कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। उसका चेहरा प्लास्टिक से बंधा हुआ था। वह कमरा नंबर 18 में रहती थी। इसकी सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो देखा कि लड़की के चेहरे और गले तक प्लास्टिक बंधा हुआ था। गले में चुन्नी लिपटी थी, बेड में कंबल से उसकी लाश ढंकी हुई थी।
लड़की गढ़वा डेंटल कॉलेज की फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी। वह बोकारो के चास की रहने वाली थी। पुलिस हॉस्टल की लड़कियों से पूछताछ कर बता रही है की सोनाली की रुम पार्टनर पूजा सोमवार को सुबह दस बजे उसे क्लास के लिए तैयार होने को कहा था। सोनाली ने पेट दर्द की बात कहकर क्लास जाने से मना कर दिया। क्लास खत्म होने पर उसकी रूम पार्टनर एक और लड़की के साथ उसके कमरे के बाहर 1.40 बजे पहुची तो दरवाजा बंद था। कमरा खोला तो सोनाली की लाश बेड पर थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में लड़की ने लिखा है कि वह बहुत अकेली है। मम्मी-पापा को उसने सॉरी भी लिखा है। लड़की ने लिखा है कि मेरी बॉडी लेने यहां किसी को न आना पड़े। मेरी बॉडी घर पहुंच जाए। हंसता दिखने वाला चेहरा हमेशा खुश नहीं होता, मैं बेहद अकेली हूं। इसे देख पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
इधर सोनाली के छोटे भाई शुभम ने बताया कि रविवार रात फोन पर दीदी से बात हुई थी। उसने बताया था कि रैंगिंग हुई हैं। पुलिस ने डेंटल कॉलेज के हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ की है।
अब सवाल उठता है हत्या या खुदकुशी?? पॉलिथीन बैग से बंद था सर, गले में चुन्नी लिपटी थी और बेड में कंबल से ढंकी थी डेंटल छात्रा। सोनाली ने सहेली को भी वाट्सएप पर रैगिंग की जानकारी दी थी, पिता को भी कहा गया था की शिकायत नहीं करें नहीं तो समस्या होगी।
गढ़वा डेंटल कॉलेज की मृत छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें गढ़वा पुलिस के अनुसंधान पर बिल्कुल ही भरोसा नहीं है। पुलिस हमलोगों के पहुंचने के पहले पूरे मामले को आत्महत्या का मामला बता रही थी। मौके पर सुसाइड नोट मिलने का दावा भी पुलिस ने किया था। कथित सुसाइड नोट पर उनकी बेटी की लिखावट नही थी। पुलिस अफसर कथित सुसाइड नोट की लिखावट को अगर बेटी की डायरी, नोट़्सबुक से मिलाए होते तो उनका संदेह दूर हो जाता। रैगिंग के कई पुख्ता प्रमाण उनलोगों के पास है। बेटी का व्हाट्सएप व फेसबुक अकाउंट को भी डिलिट कर दिया गया है। बेटी अपनी सहेलियों से व्हाट्सएप पर रैगिंग की जो शिकायत करती थी उसका स्क्रीन शॉट भी उनलोगों के पास है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बेटी का मोबाइल नहीं खंगाला था। मोबाइल को फॉरमेट किया गया था। उसमें किसी का नंबर तक मौजूद नहीं था। पिता का आरोप है कि जब वे हास्टल के कमरे में पहुंचे तो देखा कि पुलिस ने कानूनी तरीके से इस कमरे को भी सील नहीं किया था। ऐसे में कमरे में मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्य से छेड़छाड़ हो सकता है। पिता ने सीबीआइ जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच की मांग की है।
अब बिसरा जांच से खुलेगा बीडीएस छात्र की मौत का राज..
सूत्र बता रहे हैं कि चिकित्सक भी सोनाली की मौत की गुत्थी को नहीं सुलझा सके हैं। छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बिसरा जांच कराई जाएगी। बिसरा जांच से ही सोनाली की मौत का राज खुल सकेगा। इसके लिए चिकित्सकों द्वारा सैंपल संग्रहित कर लिया गया है तथा बिसरा जांच के लिए इसे रांची भेजा जाएगा।
अभी छात्रा की मौत मामले में वनांचल डेंटल कॉलेज की वार्डन मीना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है।
आपको बता दें की इस मामले बीते 14 फरवरी से लगातार स्थानीय अखबारों के साथ-साथ छात्र संगठनो एवं स्थानीय नेताओं के द्वारा तथा फेसबुक व व्हाट्सऐप के जरिये चर्चा हो रही है।
सोनाली माता-पिता सहित स्थानीय नेता, छात्र संगठन, मेयर, विधायक तक ने इस मामले में उच्चस्तरीय जाँच कराने की बात कह रहे हैं।
गढ़वा सहित बोकारो में छात्र संगठन कैंडल मार्च भी निकाल रहे हैं।
बोकारो अपडेट्स पर इस मामले से जुडी तस्वीरें साझा नहीं की जा रहीं है। छात्रा की मौत तस्वीरें बहुत भयावह हैं। बोकारो और गढ़वा के सोशल मीडिया यूज़र्स पर सोनाली की मौत से जुडी तस्वीरें वायरल हैं। लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अभी #justiceforsonali हैश टैग स्थानीय तौर पर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है।
सोनाली के छोटे भाई शुभम शिद्धार्थ ने खुद अपनी बहन के लिए न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किये हैं, उन्होंने "CBI : Justice for my sister Sonali नाम से एक ऑनलाइन पेटिशन change.org पर भी बनाया है और न्याय की आश लगाए हुए हैं।
सोनाली के माता-पिता का एक बयान यूट्यूब पर www.youtube.com/watch?v=Vo3DnThQR8s इस लिंक में..
मामले से जुड़ा विडियो न्यूज़ देखें : https://www.youtube.com/watch?v=bHOq8-rSILY&app=desktop
फिलहाल छात्रा की मौत के मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की जरुरत है। सोनाली की मौत..हत्या थी या आत्महत्या?? कौन जिम्मेदार हैं ?? रैगिंग के विरोध पर भी सोनाली की हत्या हो सकती है। सोनाली की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। मामला संदेहास्पद है। मामले को देखते हुए सरकार तथा सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसपर संज्ञान लेकर, अनुसंधान करा कर, दोषियों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। इस घटना पर पुलिस की शिथिलता से आक्रोशित लोग जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। आज शाम भी स्थानीय लोग बोकारो के चास स्थित गरगा पुल के समक्ष कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग करेंगे। कैंडल मार्च में चास महापौर भोलू पासवान समेत कई संगठनों के लोग शामिल होंगे।



















No comments