ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का सीधा प्रसारण..
आज मोमेन्टम झारखण्ड के तहत् ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बोकारो के आई.एम.ए. हाॅल सेक्टर-5 में दिखाया गया। इस दौरान ग्लोबल समिट के उद्द्घाटन सत्र को लाइव देखने बोकारो उपायुक्त राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश, जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी, उप विकास आयुक्त राम लखन प्रसाद गुप्ता, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) कुलदीप चैधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी निरज कुमार सिंह, निदेशक, डीआरडीए संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार हेम्ब्रम, वियाडा के एडीओ रंजीत कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पाण्डेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ए.पी त्रिपाठी सहित बोकारो जिला के उद्यमियों एवं चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सदस्यों के साथ जिले के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बता दें की कल 17 फरवरी को भी रांची में आयोजित #MomentumJharkhand के Global Investor's Summit कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बोकारो के जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में पूर्वाहन 10:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...

No comments