बोकारो के विश्वनाथडीह ग्राम में चिकित्सा शिविर का आयोजन..
आज दिनांक 17 फरवरी को विश्व्नाथडीह ग्राम में बोकारो पावर सप्लाई क0 (प्रा0) ली0 (BPSCL) ने एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमे वहां की मुखिया श्रीमती सुनीला देवी एवं साठ धरिय मैथिल ब्राम्हण कल्याण समिति (युवा शक्ति) का अहम् योगदान रहा। बीपीएससीएल ने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए यह शिविर विश्वनाथडीह ग्राम में लगाया था। इस शिविर में विश्वनाथडीह ग्राम सहित आप-पास के ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।
साठ धरिय मैथिल ब्राम्हण कल्याण समिति (युवा शक्ति) के युवाओं ने ग्रामीणों को शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। खासकर वहां की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दी एवं अपना एवं अपने बच्चे का इलाज करवाया। ग्रामीणो ने बीपीएससीएल के इस प्रयास की सराहना की एवं वहां की मुखिया श्रीमती सुनाली देवी एवं साठ धरीय मैथिल ब्राम्हण कल्याण समिति ( युवा सक्ति) ने भी बीपीएससीएल के इस प्रयास की सराहना की। बीपीएससीएल के तरफ से श्री मुकेश तिवारी, श्री एम एस मण्डल, श्रीमती ऐश्वर्या व अन्य डॉक्टरस एवं नर्से थी।
इस शिविर में मुखिया श्रीमती सुनीला देवी के साथ "साठ धरिय मैथिल ब्राम्हण कल्याण समेती" ( युवा सक्ति) के श्री लक्ष्मण झा,अनादि झा, मन्टु झा, अदाथयत्य झा, गगन झा, बादल झा, चाण्डी देवघरिया तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...



No comments