Header Ads

दामोदर नदी में गिराया जा रहा है छाई..


बेरमो के पास हिंदुस्तान पुल के बगल दामोदर नदी में छाए गिराने के मामले पर आज स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव श्री शशि भूषण ओझा ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्र का दौर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की छाई गिराने से यहां का आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा छाई सीधे दामोदर नदी में गिर रही है।


अगर इस मामले प्रशासन अविलंभ कार्रवाई नहीं करता है तो पुरे मामले को लेकर केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं पॉल्यूशन बोर्ड झारखंड के समक्ष मामला दायर कराया जाएगा। 

बता दे की छाई माफियाओं की नजर अब दामोदर नदी पर मालूम हो रही है एवं अभी छाई सीधे दामोदर नदी में गिराई जा रही है। इससे आस-पास के करीब 10 किलोमीटर एरिया में भारी प्रदूषण हो रहा है एवं यहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारत पेट्रोलियम बालीडीह में लगाएगा बॉटलिंग प्लांट, स्थाई-अस्थाई तौर पर मिलेगी 300 लोगों को नौकरी.

टेम्पू और टाटा मैजिक में भिड़ंत, चार स्कूली बच्चे घायल..

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.