विनोबा भावे विश्वविद्यालय (पीजी सेमेस्टर वन)..अब पहले प्रैक्टिकल, थ्योरी 25 फरवरी से...
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने पीजी सेमेस्टर वन परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस बार पहले प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी। विवि परीक्षा नियंत्रक डा. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा 15 फरवरी से ली जाएगी। 25 फरवरी से थ्योरी विषयों की परीक्षा होगी। थ्योरी विषयों की परीक्षा 25 फरवरी, 27 फरवरी, एक व 3 मार्च को निर्धारित की गई है।
इस बार थ्योरी के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं ली जाएगी। छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए पहले ही निर्धारित तिथि को संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करें। पहले प्रैक्टिकल होने से छात्रों को भी पर्याप्त समय मिलेगा। इस कारण यह निर्णय लिया गया है।

No comments