Header Ads

डीआरएम ने किया बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन का निरिक्षण..


बोकारो थर्मल । रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम),धनबाद मनोज कृष्ण आखौरी  ने बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन निरिक्षण किया। इस क्रम मे जिप सदस्य भरत यादव ने डीआरएम श्री अखौरी से मिल कर विरसा नगर,रेलवे कालोनी,राजा बजार नीचे टोला,सिक्स युनिट और कैंप एरिया के कुल 463 व्यक्तियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र मे रेलवे की भूमी पर विगत 40-50 वर्षो से रहने वाले व्यक्ति भूमीहीन एवं अत्यंत गरीब है,जो मेहनत मजदुरी अथवा छोटे छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण करते है और एक एक ईंट जोड़ कर किसी तरह रहने लायक अस्थाई घर बनाये है। लेकिन रेलवे का विस्तारीकरण कार्य के लिए 10 फरवरी तक खाली करने का रेलवे द्वारा जारी नोटीस से सैकड़ो परिवार के समक्ष बेघर होने का संकट उत्पन्न हो गया है।क्योकिं बोकारो थर्मल के आस पास सरकारी जमीन के अलावा निजि भूमी उपलब्ध नही है। इसलिए मा.सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेये  ने विभिन्न आवास योजना अथवा सरकारी जमीन का बंदोबस्ती कर प्रभावित परिवारो  को हटाने से पहले उनके पुर्नवास करने का आग्रह जिला प्रशासन से किया गया है। लेकिन इसके लिए पर्याप्त समय चाहिए।क्योंकि 10 फरवरी तक पुर्नवास संभव नही है। श्री यादव ने कहा कि रेलवे के उक्त भूमी पर रहने वाले सभी लोग रेलवे के विस्तारीकरण कार्य मे सहयोग करने के लिए सहमत है,लेकिन उनके समक्ष कोई विकल्प नही होने के कारण तत्काल विस्तारीकरण के लिए आवश्यक भूमी पर रहने वाले व्यक्तियो को हटने के लिए कुछ और समय दिया जाय ताकि जिला प्रशासन के सहयोग से हटने से पुर्व उनका पुर्नवास संभव हो सके।

डीआरएम श्री अखौरी ने श्री यादव के द्वारा समय  देने   की माँग पर सहमति व्यक्त किया और प्रभावित व्यक्तियों को  हटने के लिए निर्धारीत समय 10 फरवरी को आगे बढा़ते हुए फरवरी माह के अंत तक का समय दिया। साथ ही श्री अखौरी ने सकारात्मक सहयोग का अश्वासन देते हुए कहा कि, रेलवे भूमी पर रहने वाले लोगो का जिला प्रशासन के सहयोग से अन्यत्र पुर्नवास ही स्थाई समाधान है,ताकि भविष्य मे होने वाले  और विस्तारीकरण  का कार्य और रहने वाले व्यक्ति प्रभावित नही हो। मौके पर किशोर ठाकुर,दशरथ यादव,संजय ठाकुर,सुबोध पाण्डेय,दिलीप राम, सर्वजीत नायर आदि सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

भारत पेट्रोलियम बालीडीह में लगाएगा बॉटलिंग प्लांट, स्थाई-अस्थाई तौर पर मिलेगी 300 लोगों को नौकरी.

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.