Header Ads

ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट को लेकर प्रेस वार्ता..


आगामी 16-17 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट को लेकर आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री रे ने कहा कि बोकारो को आदर्श जिला बनाने के लिए निवेश अनिवार्य है अतः इस ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट में बोकारो के उद्यमियों द्वारा भाग लिया जाना चाहिए।

उपायुक्त श्री रे ने बताया कि रांची में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट में देश -विदेश के कई बड़ी-बड़ी कम्पनियों के उद्यमी भाग लेंगे तथा झारखण्ड राज्य में अपने उद्यमों को विस्तार के साथ-साथ झारखण्ड के समुचित विकास की चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि बोकारो जिला पुरे राज्य में उद्योग के दृष्टिकोण से अहम् भूमिका रखता है। यहां पर पूर्व से ही देश की कई बड़ी-बड़ी कम्पनियों ने अपना निवेश किया है और आगामी दिनों में डालमिया सिमेंट के द्वारा सिमेंट उत्पादन, 100 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हृदय अस्पताल एवं पे्रमसन्स ग्रुप द्वारा फुट वेयर इन्डस्ट्री खोला जायेगा। माॅमेन्टम झारखण्ड के तहत् ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट में बोकारो से लगभग 250 उद्यमी भाग लेने रांची जायेंगे। वहीं ऐसे उद्यमी जिन्हें वहां जाने का मौका नहीं मिलेगा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा आई.एम.ए हाॅल, सेक्टर-05 बोकारो में लाईव टेलीकास्ट की व्यवस्था की जा रही है।

संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, वियाडा के रंजीत कुमार सिंह सहित सभी मीडिया बंधु उपस्थित थे।

___बृजभूषण द्विवेदी



टॉप स्कूल ऑफ इंडिया में बोकारो का क्रिसेंट पब्लिक स्कूल शामिल..

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.