Header Ads

26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम..


आज 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमिया प्रखण्ड के अधीन ग्राम हुड़दाग व जमनीजारा में सिविक एक्षन प्रोग्राम के अन्तर्गत सामाजिक सहयोग एवं बेरोजगार ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की अनोखी पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट श्री अखिलेष कुमार सिंह के दिषा-निर्देष पर श्री सिद्धार्थ कुमार गौतम, सहायक कमाण्डेन्ट, 26वीं बटालियन के तत्वाधान में लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम-हुड़दाग तथा श्री दिपेन्दर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, 26वीं बटालियन के तत्वाधन में लुगुबाबा महिला समिति, ग्राम-जमनीजारा को कुल 26 बकरियों का वितरण किया गया। अब ग्रामीण महिलाएँ इन बकरियों के माध्यम से नियमित आय प्राप्त कर सकेंगीं । साथ-ही-साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्रामीण स्तर पर महिला सभा बुलाकर उन्हें आय के स्रोत संबंधी जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मुखिया, पचमो पंचायत श्रीमती रेणुका देवी भी उपस्थित थीं।


इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे तथा भारी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस अनोखे एवं उद्देष्यपूर्ण प्रयास की भूरी-भूरी प्रषंसा की। स्थानीय लोगों द्वारा पुनः इस प्रकार के आयोजन का अनुरोध किया गया है। 

गौरतलब है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता है जिससे कि स्थानीय निवासियों एवं सुरक्षा बल के मध्य परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो सके।










No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.