Header Ads

कृमि दिवस पर पांच लाख बच्चों को दी गई कृमिनाशक गोली..


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कल जिले के लगभग पांच लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा आश्रम सेक्टर-5 से हुई। यहाँ जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी व सिविल सर्जन डॉ सोबान मुमरू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आश्रम के बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मौके पर सिविल सर्जन श्री मुमरू ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस को एक अभियान के रुप में मनाया जा रहा है। इसके लिए जिले में साढ़े नौ लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें की कृमि नाशक दावा खिलाकर एनीमिया को दूर किया जा सकता है। इससे बचने के लिए खुले में शौच न जाएँ, धूल में फैलने वाली गन्दगी से कृमि हाँथ के माध्यम से बच्चों तक पहुँच जाती है। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं सरकारी व प्राइवेट विद्यालय के शिक्षकों ने भरपूर सहयोग किया। इसके तहत कल गुरुवार को जिले के लगभग 55 प्रतिशत बच्चों को गोली खिला दी गई है। मौके पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सलीना टुडू, डीपीएम रविशंकर, मानव सेवा आश्रम के महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। 

और भी पढ़े.... 



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.