सी0आर0पी0एफ की अनूठी पहल..
आज दिनांक 10 फरवरी 2017 को 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमिया प्रखण्ड के अधीन ग्राम तिलैया एवं जटियाटाँड़ (पचमों) में सिविक एक्षन प्रोग्राम के अन्तर्गत सामाजिक सहयोग एवं बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की अनोखी पहल की गई । इसके तहत श्री सुरेष षर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो तथा श्री अखिलेष कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26वीं वाहिनी ने ग्राम तिलैया तथा जटियाटाँड़ (पचमां) में 26वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो द्वारा 02 पोल्ट्री फार्म का निर्माण किया गया तथा प्रत्येक के लिए तीन-तीन सौ मुर्गी के चूजों का वितरण ग्राम समिति को किया गया जिससे कि ग्रामवासी इस पोल्ट्रीफार्म के माध्यम से आय प्राप्त कर सके।
इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे तथा भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस अनोखे एवं उद्देष्यपूर्ण प्रयास की भूरी-भूरी प्रषंसा की। स्थानीय लोगों द्वारा पुनः इसप्रकार के आयोजन का अनुरोध किया गया है, जिसका आष्वासन श्री सुरेष षर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो व श्री अखिलेष कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26वीं वाहिनी द्वारा दिया गया।
गौरतलब है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत इसतरह का आयोजन लगातार किया जाता है जिससे कि स्थानीय निवासियों एवं सुरक्षा बल के मध्य परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो सके।
और भी पढ़े....


No comments