Header Ads

बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ सी.आर.पी.एफ को मिली सफलता..


आज 26 बटालियन सी.आर.पी.एफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए प्राप्त सूचना के तहत श्री अखिलेष कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26 बटालियन के निर्देषन में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ के तलहटी में स्थित गाँव बनचतरा के घने जंगलों में एफ/26 कम्पनी द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक सतिष कुमार, समवाय अधिकारी एफ/26 एवं उपनि0 हरिऔध कर्माली, चतरोचटटी थाना प्रभारी द्वारा किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार इस इलाके में 08-10 की संख्या में नक्सलियों को देखे जाने की सूचना थी।  

इस सर्च अभियान के दौरान 26 बटालियन, सी0आर0पी0एफ0 तथा बोकारो जिला पुलिस द्वारा गोमिया थाना कांड के अन्तर्गत एक वारंटी नक्सल बढ़न गंजु, पिता-गुजरिया गंजु, उर्म-लगभग 50 वर्ष को चतरोचट्टी थानान्तर्गत बनचतरा गांव के समीप जंगलो से गिरफ्तार किया गया।

और भी पढ़े.... 







No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.