Header Ads

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ने लाइब्रेरी निर्माण का शुभारंभ किया..


सी0आर0पी0एफ की अनूठी पहल, आज दिनांक 11 फरवरी 2017 को 26वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा गोमियो प्रखण्ड के अधीन ग्राम झुमरा में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अन्तर्गत सामाजिक सहयोग एवं ग्रामीण बच्चों के शिक्षा के प्रति ज्ञान व रूचि बढ़ाने की दृष्टि से एक अनोखी पहल की शुरुआत की। इसके तहत श्री सुरेष षर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बोकारो तथा श्री अखिलेष कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26 वीं वाहिनीं के द्वारा ग्राम झुमरा में स्कूली छात्रों के लिए एक लाइब्रेरी का निर्माण कर उसका शुभारंभ किया गया तथा लाईब्रेरी हेतु कुर्सी, टेबुल, आलमारी तथा बेंच के अतिरिक्त विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तक भी प्रदान की गई।



इस प्रयास से स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुनः इस प्रकार के आयोजन का अनुरोध किया गया है। बता दें कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता है जिससे कि स्थानीय निवासियों एवं सुरक्षा बल के मध्य परस्पर सहयोग की भावना विकसित हो सके।

और भी पढ़ें ...

ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मिट को लेकर प्रेस वार्ता.. 

टॉप स्कूल ऑफ इंडिया में बोकारो का क्रिसेंट पब्लिक स्कूल शामिल.. 

सी0आर0पी0एफ की अनूठी पहल..

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.