अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन..
आज बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के महुआर गाँव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बोकारो जिला की ओर से एक बैठक का आयोजन राजबाडी सेक्टर 9 में किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथी के रुप में धनबाद जिला के जिला परिषद सदस्य मुरारी मोहन सिंह, धनबाद केउपाध्यक्ष सहदेव सिंह, रवेम नारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पोदार सिंह, आर के सिंह, पृथ्वी राज सिंह, सुरेश सिंह,राजीव सिंह, उपस्थित हुए। बैठक का आयोजन देवा आशिस सिंह ने किया। बैठक मे समाज के एकजुटता पर बल दिया गया। तथा समाज को कैसे नशा से अलग रखा जाए, शिक्षा के प्रति कैसे जागरूकता लाया जाए। दहेज प्रथा कैसे रवतम हो इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सैकडो की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें...

No comments