ईश्वर ने अनाथ बच्चों को भी खुशियां मनाने का हक दिया है : रंजीत गिरी
आज रविवार को अधिवक्ता रंजीत गिरी, चास के इंस्पेक्टर कमल किशोर एवं चास नगर निगम के उप-मेयर अविनाश कुमार ने बोकारो के विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी, महिला जन स्वास्थय शिशु कल्याण केन्द (चास) द्वारा संचालित अनाथालय के बच्चों के साथ जॉली एल एल बी-2 सिनेमा देखा।
बता दें की चन्द्रा टॉकिज में आज दोपहर का शो अनाथालय के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। पहली बार टाकीज पहुंचे बच्चों ने की जमकर मस्ती की। चन्द्रा टॉकिज के संचालक सुरेन्द्र सिंह द्वारा अपने पुरखों के याद में यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शहर के गरिब व अनाथ बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर चन्द्रा टॉकिज के संचालकों व उनके परिवार के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ सिनेमा का आनंद उठाया।
मौके पर अधिवक्ता रंजीत गिरी ने कहा कि ये अनाथ बच्चे हैं, ईश्वर ने इन्हें भी खुशियां मनाने का हक दिया है। हमारे छोटे से प्रयास से अगर इनके चेहरे पर मुस्कान आती है तो हम सभी को इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। खासकर युवाओं को इस तरह के काम में अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए। समाज के अच्छे लोग और उनका ज़िंदा ज़मीर हमें लगातार इस तरह के काम करने को उत्साहित करता है।
यह भी पढ़ें...


No comments