सिविल कोर्ट बोकारो एवं अनुमण्डलीय कोर्ट तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन..
आज जिला व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो व्यवहार न्यायालय में माननीय प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो संजय प्रसाद की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 883 मामलें आये जिसका निष्पादन आपसी सुलह एवं मध्यस्थता के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम के दरम्यान जिला जज संजय प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत बोकारो में सफल रहा। इसकी सफलता के लिए उन्होंने न्यायालयों के कर्मियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष कर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने वाले वादियों को भी धन्यवाद दिया।
राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र साकेत कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन्द्र बिरूआ, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर रजत मनी बाखला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण इत्यादि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...
No comments