प्रबंधन से चतुर्थवर्गीय पदों पर विस्थापितों को नियोजन देने की मांग..
आज नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर विस्थापित संयुक्त परिवार के बैनर तले विस्थापितों ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक से गांधी चौक सेक्टर-4 तक मशाल जुलूस निकाला। जुलुस के बाद विस्थापित संयुक्त परिवार द्वारा सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन की उदासीनता के कारण आज विस्थापितों की स्थिति खराब है। विस्थापित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की गलत नीति के कारण आज प्रबंधन को पहले से ज्यादा उग्र आंदोलनों का सामना करना पड़ रहा है।
अगर आगे प्रबंधन विस्थापितों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन विस्थापित युवाओं को आइटीआई कराकर नियोजन दे। साथ ही अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का काम करें। उन्होंने प्रबंधन से चतुर्थ वर्गीय पदों पर जल्द से जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू कर विस्थापितों को नियोजन देने की मांग की। साथ ही जिस विस्थापितों की उम्र सीमा अधिक हो गई है, उसे दुकान के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। जुलूस का नेतृत्व प्रताप सिंह व राम लखन महतो ने किया। मौके पर फूल चंद महतो, चंद्रकांत कुशवाहा, हेमलाल सोरेन, पीयूष आचार्या, हसनुल्लाह अंसारी, वकील महतो, गुलाम मुर्तजा, शंकर लाल गोप, धर्मेंद्र महतो, भैरव महतो, राज कुमार मोदक, चौहान महतो, भरत ठाकुर, भागीरथ शर्मा, कामेश्वर केवट, दिनेश झा, गणेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...



No comments