Header Ads

चंद्रपुरा में रांची-जयनगर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू..


जयनगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज शनिवार 11 फरवरी से चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर आरंभ हो गया। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार शनिवार को चलने वाली इस ट्रेन के ठहराव की मांग चंद्रपुरा के लोगों ने की थी। जयनगर से चलकर रांची जाने वाली यह ट्रेन आज निर्धारित समय सुबह 7.05 बजे चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पहुंची, यहां गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने ट्रेन के गार्ड व ड्राईवर को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि चंद्रपुरा में कई और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव एवं रेल सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी है। इस ट्रेन के ठहराव होने से ना सिर्फ चंद्रपुरा बल्कि, भंडारीदह, फुसरो, दुग्धा आदि के लोगों को लाभ मिलेगा। 


मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, सांसद प्रतिनिधि सुनिल कुमार मिश्रा, दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजीव झा, नरेश सिंह, जानकी कोड़ा, अनुग्रह नारायण सिंह, उमेश साव एवं अरविन्द सिन्हा आदि उपस्थित थे। बता दें कि रांची के जयनगर जाने के क्रम में यह ट्रेन 23.28 (रात 11 बज कर 28 मिनट) बजे चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचेगी और 23.30 (साढ़े ग्यारह बजे) बजे स्टेशन से खुलेगी। वापसी में यह ट्रेन 7.05 (सुबह 7 बज कर 5 मिनट) बजे चंद्रपुरा पहुंचेगी और यहां से 7.07 (सुबह सात बज कर सात मिनट) बजे खुल जाएगी। यह एक्सप्रेस बोकारो सटील सिटी और धनबाद में ही रूकती थी। फिलवक्त प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए ठहराव का निर्णय लिया गया है। जनता की मांग पर सासंद रवींद्र कुमार पांडेय ने इसके लिए काफी प्रयास किया। अब इससे न सिर्फ चंद्रपुरा बल्कि संपूर्ण बेरमो कोयलांचल के लोगों को सुविधा होगी तथा ट्रेन के ठहराव होने से यहाँ के रेलवे यात्रियों में खुशी है।


ये भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.