बोकारो जिला स्थापना दिवस पर कल होगा रंगारंग कार्यक्रम..
बोकारो जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कल दिनांक 1 अप्रैल को सेक्टर- 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम संध्या 5 बजे से आयोजित होगा एवं इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्री अमर कुमार बाउरी, माननीय मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकुद एवं युवा कार्य, निबंधन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखण्ड सरकार होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है।
ज्ञात हो की बोकारो जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बोबीस इण्टरप्राईजेज को प्राधिकृत किया गया है। बोबीस इण्टरप्राईजेज के सीईओ श्री मृणाल सिंह ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय द्वारा ब्रास बैण्ड पर प्रस्तुतिकरण, हास्य कवि विजेता चंदेल की काॅमेडी प्रस्तुति, क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुति एवं मुख्य आर्कषण रात 8 बजे के बाद इण्डियन आईडल सीजन- 5 के प्रसिद्ध गायक श्री राकेश मैनी की प्रस्तुति होगी।
राकेश मैनी के अलावा सुगंधा एवं लाईव राॅक बैण्ड की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम स्थल पर लजीज व्यंजनों का स्टाॅल, आर्ट गैलरी, सेल्फी जोन, सुझाव पट एवं लाईव फोटोग्राफी आर्कषण का केन्द्र होंगे। कार्यक्रम के दौरान लक्की ड्राॅ भी निकाला जायेगा। लक्की ड्राॅ विजेता को आईफोन प्रदान किया जायेगा।
आज कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा उपायुक्त श्री राय महिमापत रे, उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने अपराहन् में लिया।
बता दें की बोकारो जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमर कुमार बाउरी माननीय मंत्री झारखण्ड सरकार के अलावा माननीय सांसद गिरीडीह श्री रविन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपति नाथ सिंह, माननीय विद्यायक बोकारो श्री बिरंची नारायण, माननीय विधायक बेरमो श्री योगेश्वर महतो, माननीय विधायक डुमरी श्री जगरन्नाथ महतो, माननीय विधायक गोमिया श्री योगेन्द्र महतो, माननीय अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुषमा देवी, माननीय उपाध्यक्ष जिला परिषद श्री हिरालाल मांझी, माननीय महापौर चास नगर निगम, चास श्री भोलु पासवान, माननीय उप महापौर श्री अभिनाश कुमार, डीआईजी कोयला क्षेत्र श्री साकेत कुमार सिंह, उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश सहित जिले के तमाम पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बीएसएल के अधिकारियों के शामिल होने की सम्भावना है।
यह भी पढ़ें...




No comments