नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में केन बम और डेटोनेटर बरामद..
आज 26 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए श्री अखिलेष कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट-26 बटालियन के निर्देषन में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुगूपहाड़ के तलहटी में स्थित तिलैया एवं डाकासारम गाँव के घने जंगलों में ए/26 तथा ई/26 समवाय द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। प्राप्त आसूचना के तहत इस इलाके में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखे जाने की सूचना थी।
इस सर्च अभियान के दौरान बटालियन द्वारा तिलैया एवं डाकासारम गाँव के बीच स्थित जंगली क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये 20-20 किलोग्राम के 02 केन बम और 105 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर की बरामदी की गई।
संभवतः बरामद की गई उक्त केन बम एवं इलेक्ट्रिक डेटोनेटर का उपयोग नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देष्य से छुपाकर रखी गई थी, जो की सुरक्षा बालों की चौकसी से किसी बड़ी अप्रिय घटना के होने से पहले बरामद कर ली गई।
यह भी पढ़ें...


No comments