Header Ads

BS-III का असर : बाइक पर 20 हजार तक की छूट, शोरूम में उमड़ी भीड़..

एक अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीएस 3 इंजन वाले कार और बाइक की बिक्री पर लगी रोक का बड़ा असर आज बोकारो के दो पहिया बाजार पर दिख रहा है। यहां होंडा की स्कूटी और बाइक्स में 12 से 20 हजार रुपए तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। शो रूम में कस्टमर्स की काफी भीड़ उमड़ पड़ी है। 


कई जगहों पर हीरो और होंडा की बाइक्स के स्टॉक खत्म हो गए हैं। फिर भी कस्टमर्स की भीड़ शो रूम के बाहर जुटी हुई है। लोगों की भीड़ जुटती देख कर्मचारियों ने शोरूम बंद कर लोगों को गेट से लौटा दिया।


कई शो रूम में कस्टमर्स को कतार में खड़े होकर अंदर आने की सलाह दी जा रही है। शहर में टीवीएस बाइक्स के स्टॉक फिलहाल मौजूद है। शहर के कई शोरूम में स्टॉक खत्म होने के बाद शटर डाउन कर दिया गया है। साथ ही कई शोरूम में भीड़ तो नियंत्रित करने पुलिस को भी आना पड़ा है। 



यही नहीं छूट के चलते शोरूम के वो मॉडल भी बिक गए, जिन्हें पहले कोई खरीदना ही नहीं चाहता था।


सुप्रीम कोर्ट ने क्‍यों लगाया बैन

-दअरसल bs-3 मॉडल bs-4 नॉर्म के मुकाबले ज्‍यादा पॉल्‍यूशन करते हैं, इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने bs-3 मॉडल के वाहनों पर बैन लगाया है। 

-एन्‍वायरन्मेंट पॉल्‍यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (ईपीसीए) ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी कि सिर्फ बीएस-4 स्‍टैंडर्ड वाले व्‍हीकल्‍स को ही बेचने की मंजूरी मिलनी चाहिए

-इसके खिलाफ ऑटो कंपनियों ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ऑटो कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट से बीएस-III इन्‍वेंटरी की बिक्री के लिए एक साल की मोहलत मांगी थी। 


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्या हैं मायने ??

  • मेरी गाड़ी तो आज डिलीवर होनी है। तो क्या उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा? 
- फैसला 1 अप्रैल से लागू होगा। 31 मार्च तक अगर गाड़ी की बिलिंग हुई है तो रजिस्ट्रेशन करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
  • क्या मैं अपनी बीएस-3गाड़ी को सड़क पर नहीं निकाल पाऊंगा?  
- बिल्कुल निकाल पाएंगे। रोक गाड़ी बेचने और रजिस्ट्रेशन पर है। पहले से खरीदी गाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
  • मैं अपनी पुरानी बीएस-3गाड़ी बेचने वाला था। क्या अब नहीं बिकेगी? 
 - पर्सन-टु-पर्सन आप उसे बेच सकते हैं। क्योंकि पहले से उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

(P.C : Shubham & Harsh)


यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.