"सोनाली मांगे इंसाफ" कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना..
आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की ओर से आज स्थानीय कैंप-2 स्थित जिला समाहरणालय पर सोनाली मांगे इंसाफ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर जिला संयोजक कुमार राकेश ने बताया कि गढ़वा डेंटल कॉलेज में पढ़नेवाली छात्र सोनाली की 13 फरवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वनांचल डेंटल कॉलेज के प्राचार्य निर्देशक और वार्डेन की भूमिका इस मामले में संदिग्ध रही है।
सोनाली के परिजनों ने गढ़वा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। लेकिन डीआईजी स्तर से जांच होने के बावजूद पुलिस की भूमिका लापरवाही वाली रही है। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड के हर जिले में इस मामले को लेकर कैंडलमार्च कई संगठनों के द्वारा निकाले जा चुके हैं।
आम आदमी पार्टी ने भी बोकारो और डाल्टेनगंज में 25 दिनों तक कैंडलमार्च का कार्यक्रम किया था। लेकिन राज्य की रघुवर सरकार की नींद नहीं खुली है। धरना के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा सोनाली के परिजन तथा बोकारो के आम लोग भी मौजूद रहे। आज आहूत धरने के बाद बोकारो उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा गया।
यह भी पढ़ें...



No comments