बोकारो में राज्य स्तरीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता का शुभारंभ..
बोकारो जिला साइकिल पोलो एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय जूनियर व सीनियर साइकिल पोलो प्रतियोगिता आयोजन आज से डीएवी स्कूल सेक्टर- 6 मैदान में शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिले की टीमें भाग ले रहीं हैं।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष श्री जगरनाथ राम ने किया।
प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य साइकिल पोलो संघ के सचिव रविकांत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को आवासीय, परिवहन व भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में साइकिल पोलो का बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आयोजन सचिव चंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी सुव्यवस्थित है एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ श्री योगेंद्र कुमार, रविकांत सिंह, चन्दन कुमार सिंह, संजीव उपाध्याय, बिंदा सिंह, ऐ के वर्मा, रामसुमेर सिंह, राकेश, प्रेम कुमार, राहुल सिंह, रमाकांत यादव तथा झारखण्ड के अलग-अलग जिलों से आये खिलाड़ी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...




No comments