इलेक्ट्रोस्टील में NDRF की कार्यशाला..
बोकारो जिला भ्रमण पर आयी एनडीआरएफ की टीम ने आज इलेक्ट्रोस्टील प्लांट, सियालजोरी में आपदा से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला एनडीआरएफ दल के इंस्पेक्टर श्री सरोज कुमार ने इलेक्ट्रोस्टील के कर्मियों को आपदा के समय सुरक्षा से संबंधित लिये जाने वाले त्वरित निर्णय के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होेंने इलेक्ट्रोस्टील कर्मियों से कहा कि आपदा के समय हमें घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि विवेक से काम लेते हुए बचाव के उपाय करने चाहिए।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि निदेशक, डी.आर.डी.ए श्री संदीप कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा सामान्यतः आकस्मिक रूप से आती है। अगर पूर्व में ही इसके निदान की तैयारी कर ली जाए तो आपदा के समय बचाव का शत्-प्रतिशत मौका रहता है। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री सुनिल कुमार रजवार ने कहा कि आपदा प्राकृतिक एवं कृत्रिम दो प्रकृति की होती है। मानव सृजित फैक्ट्रियों में मानव सृजित आपदा की संभावना रहती है। इसलिए मानव को ही पूर्व में इसके निदान के उपाय भी कर लेने चाहिए।
कार्यशाला में निदेशक डीआरडीए श्री संदीप कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री सुनिल कुमार रजवार के अलावा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, एनडीआरएफ की टीम सहित इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के लगभग 200 कर्मी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें...




No comments