बीएसएल की ओर से "चेस चैंपियनशिप" का होगा आयोजन..
बोकारो के युवाओं में चेस की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए बीएसएल का क्रीड़ा नागरिक सुविधा विभाग "चेस चैंपियनशिप" का आयोजन करने जा रहा है। यह चैंपियनशिप सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्गों में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 मार्च से 29 मार्च तक सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 23 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में करवा सकते हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर, जूनियर में 18 वर्ष और सब जूनियर में 14 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं एवं इस चेस चैंपियनशिप में चेस के हालिया नियमों का पालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...

No comments