Header Ads

बैंक ऑफ़ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन की बैठक में 27 मार्च को राष्ट्र्वायपि हड़ताल का आह्वाहन..

आज बैंक ऑफ इंडिया इम्पलाईज़ यूनियन बोकारो अंचल के बोकारो जिले में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक बोकारो क्लब में आयोजित की गयी। इस बैठक में बोकारो ज़िले में कार्यरत बैंक के लगभाग 47 शाखाओं से सेकड़ो कर्मचारियो ने भाग लिया। बैठक में मूलत: भारत सरकार एवं बैंक प्रबंधन द्वरा सुधार के नाम पे उठाये जा रहे अनेको आत्मघाती कदमो पर विस्तार से विवेचना हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के अखिल भारतीय महासचिव श्री दिनेश झा ने कहा कि बैंको में आम जनता की गाढ़ी कमाई कि रकम जमा है, न कि किसी अम्बानी,टाटा,बिड़ला कि रकम। ऎसे में आम जनता क़े जमां पैसो का सही संरक्षण सरकार ही हो सकती है न की कोई कॉर्पोरेट घराना या विदेशी पूंजी निवेशक। श्री झा ने अपनी बात को बढ़ाते हुए बैंक में बेहतर ग्राहक सेवा के लिए अविलंभ उचित संख्या में कर्मचारियों की बहाली की बात कही। उन्होंने कहा की कर्मचारियों की कमी के कारण सही ढंग से ग्राहक संतुष्टिकरण नहीं हो पता है एवं कर्मचारी भी काम के अत्यधिक बोझ से तनाव पूर्ण स्थिति में रहने को मजबूर होते हैं। 


बैठक के माध्यम से खंडेलवाल कमिटी की अनुशंसाओं को निरस्त करने की मांग, बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन से अधिकारी संवर्ग की तरह कर्मचारियों को भी समान रूप से लाभांश देने की मांग तथा बैंक ऑफ़ इंडिया के विभिन्न सखाओं में लगातार बढ़ रहे एनपीए की जांच की मांग की गई। 

बैठक में कहा गया की पिछले चार वर्षों में बैंक को बचाने तथा समृद्ध करने के लिए प्रबंधन को अनेकों बार सुझाव दिया जाता रहा है और प्रबंधन इससे सहमत भी है, परंतु इसे धरातल पर नहीं उतरा गया। बैंक ऑफ इंडिया इम्पलाईज़ यूनियन की बैठक में चेतावनी देते हुए कहा गया की बैंक की स्थिति सुधारने के लिए तथा बैंक कर्मियों के वाजिब हक़ के लिए ठोस कदम नहीं उठाये जाने के परिणाम स्वरुप मजबूरन 27 मार्च को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करनी पड़ी है। इस हड़ताल में लगभग पच्चीस हजार कर्मचारी भाग लेंगें तथा हड़ताल को सफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  


बैठक की अध्यक्ष्यता श्री एनके महाराज ने की, संचालन श्री एसपी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द कुमार सिंह ने दिया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री तारक बनर्जी, श्री परमेन्द्र कुमार, अशीम मुखर्जी, उदय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार एवं नुरेंद्र कुमार दास ने संबोधित किया। 


यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.